Ration Card New Update: अगर आप भी राशन कार्ड धारक है तो यह खबर आपको जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि अब सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था को और भी पारदर्शी एवं बेहतर बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। इस नए नियम को अगर राशन कार्ड धारक नहीं जानते हैं, तो आगे चलकर उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि यह बदलाव बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए बहुत ही जरूरी है। तो चलिए जानते हैं सरकार ने क्या नए नियम लागू किए हैं, और क्या है राशन कार्ड से जुड़े नए अपडेट।
Ration Card New Update e-KYC अब जरूरी
अगर कोई भी राशन कार्ड धारक अपना ईकेवाईसी नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवा ले क्योंकि अब हर परिवार के सदस्यों को राशन डॉलर की दुकान पर जाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करवाना होगा और वह भी एक निश्चित तय सीमा तक।
अगर इस तय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करवाते हैं तो आपका नाम सूची से हटाया भी जा सकता है।
मुफ्त अनाज के साथ आर्थिक मदद
कुछ राज्यों की अगर बात किया जाए तो वहां अनाज के साथ-साथ हर महीने आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में भी दी जाती है। जो की ₹1000 से ₹15000 तक की होती है। यह पैसा उन जरूरी सामान के लिए दिया जाता है जिससे आप दाल, तेल और दिनचर्या में घरेलू उपयोग में आने वाली चीज खरीद सकते हैं। इससे लाभार्थियों को आर्थिक मदद भी हो जाती है। और उनके बजट मैं सहयोग मिलता है।
साल में दो मुफ्त गैस सिलेंडर
अंत्योदय एवं बीपीएल कार्ड धारकों को अब हर साल दो गैस सिलेंडर भी मुफ्त में मिलेंगे। गैस सिलेंडर खरीदने के लिए इन परिवारों के मुखिया के बैंक खाते में एक तय राशि दी जाएगी। जिससे लाभार्थी गैस खरीदेंगे। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात है, कि उनका राशन कार्ड गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए।
डिजिटल सुविधा और अपात्र लोगों पर सख्ती
अब राशन कार्ड जेब में लेकर घूमने की जरूरत नहीं। आप डिजिलॉकर या सरकारी ऐप में डिजिटल कार्ड दिखाकर भी अनाज ले सकते हैं। साथ ही, राशन कब आया और कितना मिला – इसकी सूचना आपको SMS से मिलती रहेगी।
सरकार ने साफ कर दिया है कि जो लोग आयकर भरते हैं, सरकारी नौकरी में हैं या चार पहिया वाहन रखते हैं और फिर भी बीपीएल लाभ ले रहे हैं, उनके कार्ड रद्द हो सकते हैं। अब वही परिवार पात्र माने जाएंगे जिनकी सालाना आय तय सीमा से कम है।
आखिर में एक जरूरी बात
अगर आपके परिवार का e-KYC अधूरा है या बैंक/आधार लिंक नहीं है, तो इसे टालें नहीं। समय पर अपडेट कर लेना ही समझदारी है।
2026 में सरकार की कोशिश है कि सही हकदार तक सही लाभ पहुंचे। और बीच में कोई गड़बड़ी न हो।